AnaesthesiaAnaesthesia शब्द ग्रीक शब्द से लिया गया है। "an" का अर्थ "के बिना" (without) और "aesthesis" का अर्थ "चेतना" (sensation) होता है। Anaesthesia वह प्रक्रिया है जिसमें इंजेक्शन द्वारा या साँस द्वारा ऐसी दवा दी जाती है जिससे रोगी को किसी दर्द का अनुभव नहीं होता। इससे रोगी को बेहोशी आने लगती है।
Avatarहिंदू धर्म में अवतार विशेष रूप से विष्णु की मिसाल है जिन्होंने मानव और पशु का रूप धारण किया था। यह शब्द सबसे पहले English में 18th century में लिया गया जो संस्कृत शब्द avatara से लिया गया है जिसका अर्थ अवतरण (descent) होता है।
Bangleकलाई में पहना जाने वाला एक सजावटी कंगन। अंग्रेजी में पहली बार यह 18 वीं सदी में दिखा। यह हिंदी शब्द Bangri से निकला है जिसका अर्थ एक कांच की अंगूठी या ब्रेसलेटहोता है।
Astronautsवह व्यक्ति जो अंतरिक्ष यान में यात्रा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया हो।
Astronauts ग्रीक शब्द से लिया गया है। Astron जिसका अर्थ है "star" और nautes जिसका अर्थ है "नाविक" (sailor)।