Monday - Moon’s day (चाँद/ चन्द्रमा का दिन)Latin में इसे dies lunae "day of the moon" कहते है।
Ancient Greek में इसे hemera selenes "day of the moon" कहते है।
Sunday मतलब Sun’s day (सूर्य का दिन)। Latin में इसे dies solis "day of the sun" कहते है।
Ancient Greek में इसे hemera heli(o)u, "day of the sun" कहते है।
Nobel Prize (नोबेल पुरुस्कार)नोबेल पुरस्कार Alfred Nobel के नाम पर है जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कारक किया था। यह पहली बार 1901 में दिया गया था। विश्व का यह सर्वोच्च पुरस्कार है। यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते है - भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), चिकित्सा (Medicine), साहित्य (Literature), शांति (Peace) और अर्थशास्त्र (Economics).
NICU (Neonatal Intensive-Care Unit - नवजात गहन चिकित्सा इकाई)
यह विभाग बीमार या समय से पहले नवजात शिशुओं की देखभाल के क्षेत्र में कार्य करता है। पहला अमेरिकी नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई Louis Gluck द्वारा Yale-New Haven Hospital, Connecticut में अक्टूबर 1960 में खोला गया था।
Neonatal शब्द neo (जिसका अर्थ नया - new) और natal (जिसका अर्थ pertaining to birth or origin -जन्म या मूल से संबंधित) से लिया गया है।
PUC के बारे में जाने
PUC (Pollution Under Control) एक सर्टिफिकेट मार्क है, जो भारत में मोटर वाहनों को जारी किया जाता है। यह एक प्रमाण है जिससे यह प्रमाणित किया जाता है कि vehicles के द्वारा किया गया उत्सर्जन (emission) प्रदूषण नियंत्रण मानकों को पूरा करता है और प्रदूषण नहीं फैलता।
सभी मोटर वाहनों के लिए PUC प्रमाणपत्र होना चाहिए।
बिलकुल नए वाहनों के लिए यह प्रमाण पत्र वाहन की बिक्री की तारीख से 12 महीने तक वैद्य होता है। इस के बाद वाहन का नए सिरे से परीक्षण किया जाता है और नया प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।इस प्रक्रिया को निश्चित समय बाद फिर दोहराया जाता है।