अक्सर हम एक compliment की शक्ति को कम आंक बैठते हैं और भूल जाते हैं कि किस प्रकार एक छोटी सी तारीफ का सकारात्मक प्रभाव बहुत बड़ा होता है।आइये आज सीखते हैं दूसरों को compliment देना COMPLEMENTING SOMEONE’S LOOKSअपनी appearance पर compliment मिलना किसे पसंद नहीं। • What a lovely dress you are wearing! (आपने/तुमने क्या सुन्दर ड्रेस पहनी है!)• This colour really suits you. (यह रंग आप पर बहुत जँच रहा है। )• You’re looking very pretty today.(आज आप बहुत सुंदर दिख रही हैं। )
COMPLIMENT THE SKILLSयदि किसी के कौशल यानि skills की प्रशंसा करना चाहते हैं तो इन phrases का use कर सकते हैं:
• You’re so good at this! (आप इस काम में माहिर हैं!)• That was fantastic! (ये बहुत शानदार था!)
SPECIFIC COMPLIMENTSकिसी के स्पेशल talent की कुछ इस तरह तारीफ कर सकते हैं:• I especially liked the way you used the colours in this painting. (इस पेंटिंग में जिस तरह से आपने रंगों का इस्तेंमाल किया, मुझे यह विशेष रूप से पसंद आया।)• You have a real talent for writing poems. (आपके अंदर कविता लिखने की एक वास्तविक प्रतिभा है।)
FLATTERING COMPLIMENTSकिसी के कौशल की अपनी कमी से तुलना करना भी प्रशंसा का एक रूप है:
• I could never do that! (मैं ऐसा कभी नहीं कर पाता!)• I wish I could cook as well as you. (काश मैं तुम्हारे जैसा अच्छा खाना बना सकती। )
Compliments के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें हमारा blog: Best Words To Compliment Someone
MAYONNAISEMayonnaise का origin French है और इसे आपने अक्सर salads, sandwiches या chips के साथ खाया होगा।Wrong: मायो-नाइसCorrect: मे-यो-नेज़SOURकिसी चीज़ के sour होने का अर्थ है कि उसका स्वाद खट्टा है।Wrong: सार Correct: सा-वर
DESSERTहर तरह के मीठे पकवानों को एक साथ dessert का नाम दिया गया है।Wrong: डेज़र्टCorrect: डिज़र्ट
HERBपत्ते, बीज या फूल वाले किसी भी पौधे को कहते हैं जिसका प्रयोग खाने में स्वाद या खुशबू लाने के लिए किया जाता है। Examples: पुदीना, अजवाइन, इत्यादिWrong: हर्बCorrect: अर्ब
SALMONयह मछली की एक प्रजाति है जो अपने बड़े size और pink flesh के लिए बहुत मशहूर है।Wrong: साल-मनCorrect: सै-मनCOCOACocoa powder का प्रयोग chocolate products बनाने में किया जाता है।Wrong: को-को-आ Correct: को-को
CARAMELCaramel को सबसे ज़्यादा मीठे व्यंजन व toffee में प्रयोग किया जाता है।Wrong: कार-मेल/कार-मलCorrect: कैर-अ-मल
RASPBERRYRaspberry में antioxidants की भरपूर मात्रा होने के कारण यह एक बहुत ही healthy fruit है।Wrong: रास्प-बैरी Correct: रैज़-बैरी
ALMONDAlmonds यानी बादाम को एक healthy snack की तरह खाया जाता है।Wrong: आल-मंडCorrect: अह-मंड/ आमन्ड
ACCEPTMeaning: स्वीकार/कबूल करना, किसी काम को करने के लिए हाँ करना या मान लेनायदि आप किसी के द्वारा दी गयी चीज़ को स्वीकारते हैं, तब आप कह सकते हैं की आपने उसे accept किया।• I accept your apologies.(मैं आपकी क्षमायाचना स्वीकार करता हूं।)• Finally, the university will accept my application this year.(आखिकार, विश्वविद्यालय इस साल मेरा आवेदन स्वीकार करेगा।) • I cannot accept this expensive gift. (मैं इस महंगे उपहार को स्वीकार नहीं कर सकता।)EXCEPTMeaning: छोड़ना, शामिल न करना, अलावाजब आप किसी वस्तु को छोड़ कर बात करते हैं तब ‘Except’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। • Everybody passed the class except Sam.(Sam को छोड़कर सभी ने कक्षा पास कर ली।) • I exercise every day except for the Sundays.( मै रविवार के अलावा हर दिन व्यायाम करता हूँ।) • I didn’t tell him anything, except that I needed the money.( मैने उसे कुछ भी नहीं बताया, सिवाय इसके कि मुझे रुपयों की ज़रूरत है।)
Don't forget to read our blog: Affect OR Effect: When and Where to Use