HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
📚 शब्द ज्ञान

Vocabulary Tips

Explore word history, interesting facts, and daily language tips in Hindi & English.

ACCEPT और EXCEPT में अंतर जानें

01 Feb 2018
ACCEPTMeaning: स्वीकार/कबूल करना, किसी काम को करने के लिए हाँ करना या मान लेनायदि आप किसी के द्वारा दी गयी चीज़ को स्वीकारते हैं, तब आप कह सकते हैं की आपने उसे accept किया।• I accept your apologies.(मैं आपकी क्षमायाचना स्वीकार करता हूं।)• Finally, the university will accept my application this year.(आखिकार, विश्वविद्यालय इस साल मेरा आवेदन स्वीकार करेगा।) • I cannot accept this expensive gift. (मैं इस महंगे उपहार को स्वीकार नहीं कर सकता।)EXCEPTMeaning: छोड़ना, शामिल न करना, अलावाजब आप किसी वस्तु को छोड़ कर बात करते हैं तब ‘Except’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। • Everybody passed the class except Sam.(Sam को छोड़कर सभी ने कक्षा पास कर ली।) • I exercise every day except for the Sundays.( मै रविवार के अलावा हर दिन व्यायाम करता हूँ।) • I didn’t tell him anything, except that I needed the money.( मैने उसे कुछ भी नहीं बताया, सिवाय इसके कि मुझे रुपयों की ज़रूरत है।) Don't forget to read our blog: Affect OR Effect: When and Where to Use
Read More

Learn Optimistic Vocabulary - 2

31 Jan 2018
EVERYTHING WILL FALL INTO PLACEMeaning: When things fall into place, they happen in a satisfactory way, without problems.Difficult situations में लगता है की हर चीज़ हमारे खिलाफ काम कर रही है या हमारे मुताबिक नहीं हो रही है।Everything will fall into place यानि चीज़ों का सही जगह पर पड़ना यह दर्शाता है कि सब कुछ अपने आप आपकी satisfaction के according होने लगेगा।देखा जाए तो यह ‘सब ठीक हो जाएगा’ कहने का ही एक तरीका है। • Keep working hard and sooner or later, everything will fall into place.(अपनी मेहनत करते रहो और आज नहीं तो कल, सब ठीक हो जाएगा।) WHEN LIFE GIVES YOU LEMONS, MAKE LEMONADEMeaning: Make the best out of a bad situation.यह एक Proverb जो हमे सिखाता है की जब भी ज़िन्दगी में मुश्किल परिश्थितियां आएं तो हमे उन्हें अपने हक़ में बदल लेना चाहिए। जिस तरह sour lemons का use कर आप sweet lemonade बना सकते हैं, उसी तरह bad situations को भी हम चाहें तो अपनी सूझ-बूझ से अपने लिए बेहतर में बदल सकते हैं।  • At first, I was very sad to lose my job, but when life gave me lemons, I made lemonade and devised a successful business plan in the free time. (पहले तो मुझे नौकरी खोने का बहुत दुःख हुआ, परन्तु खाली समय में एक सफल व्यवसाय योजना बनाकर मैंने इस मुश्किल परिस्थिति को अपने हक़ में बदल लिया।) पढ़ना न भूलें हमारा blog: OPTIMISTIC IDIOMS AND PHRASES – Part 2
Read More

Learn Optimistic Vocabulary

30 Jan 2018
NEW Year सिर्फ calendar बदल लेने का संकेत नहीं है, नव वर्ष का एक महत्वपूर्ण अर्थ है – NEW BEGINNINGSअब अगर नया साल आपको new opportunities दे ही रहा है तो क्यों न आप भी अपने regrets को पीछे छोड़ कर एक नई शुरुआत करें, और ऐसा करने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है आपका optimistic यानि आशावादी होना।Optimistic spirit को ध्यान में रखते हुए आइए आज हम सीखते हैं कुछ ऐसे idioms और phrases जिनका इस्तेमाल कर आप न केवल खुद को motivate कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी निराशा से बाहर निकाल कर आशावादी बनने के लिए encourage कर सकते हैं।EVERY CLOUD HAS A SILVER LININGMeaning: In every bad situation there is something good. आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा की बुरे में भी कुछ अच्छा छिपा होता है। इस idiom में silver lining उसी बुरे में छुपी हुई अच्छाई को दर्शाता है।आप इसका use खुद को या किसी और को यह समझाने के लिए कर सकते हैं कि कभी भी निराश महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि कठिन समय हमेशा बेहतर दिनों की और ले जाता है।  • Whenever I’m going through a hard time, I try to remind myself that every cloud has a silver lining. (जब भी मैं एक कठिन समय से गुजर रहा होता हूं, मैं अपने आप को याद दिलाने की कोशिश करता हूं कि कठिन समय हमेशा बेहतर दिनों की और ले जाता है।) TO HOPE AGAINST HOPEMeaning: To continue to hope for something even though it seems unlikely to happenइस phrase का पूर्ण आधार ही optimism है क्योंकि यह उस मानसिकता को दर्शाता है जहाँ व्यक्ति एक निराशाजनक परिस्थिति में भी आशा करना नहीं छोड़ता है।  नामुमकिन उम्मीद के पूरे होने की उम्मीद करना ही होता है hope against hope • Though the doctor has said that the chances of her survival are very low, her family ishoping against hope that she’ll live.(हालाँकि डॉक्टर ने कह दिया है उसके जीवित बचने की संभावना बहुत कम है; फिर भी उसका परिवार उसके बचने की उम्मीद कर रहा है।) HANG IN THEREMeaning: Be patient in a difficult situation जी नहीं, इस idiom का use किसी को लटके रहने की advice देने के लिए नहीं बल्कि कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक डटे रहने और give up न करने की सलाह देने के लिए किया जाता है। मुश्किल situation से बहार निकलने के लिए हर कोई व्याकुल हो जाता है या एक वक़्त के बाद उम्मीद हार जाता है, ऐसे में किसी को patience रखने और hopeful रहने के लिए encourage करना हो तो आप hang in there का use कर सकते हैं।  • I know you’re worried but hang in there, everything will be OK. (मुझे पता है कि आप चिंतित हैं लेकिन धीरज रखें, सब कुछ ठीक हो जाएगा।) Learn more with the help of our blog: OPTIMISTIC IDIOMS AND PHRASES – Part 2
Read More

Right और Rite में अंतर जानें

29 Jan 2018
RITEकिसी भी धार्मिक रीती या समाजिक रिवाज़ को ‘rite’ कहा जाता है।• Their marriage rites were performed beautifully. (उनकी शादी का संस्कार खूबसूरती से किया गया ।)• These days, the old rites are not so popular with the new generation. (इन दिनों, पुराने संस्कार नई पीढ़ी में इतने लोकप्रिय नहीं हैं।) RIGHTRight का इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में कुछ इस प्रकार किया जाता है: A correct and true fact = सही• I set the clock to the right time. ( मैंने घड़ी को सही समय पर सेट कर दिया।)The right-hand direction = दाहिने/ सीधे हाथ की दिशा, दायीं तरफ• She seated me on her right side. (उसने मुझे उसके दायीं तरफ बिठाया।)A moral or legal entitlement to have or do something = हक़/ अधिकार• It’s time that we all start respecting the equal rights of women.(अब समय है कि हम सभी को महिलाओं के समान अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।)   Don't forget to read our blog: Affect OR Effect: When and Where to Use    
Read More

Quote Of The Week

28 Jan 2018
“The Duty must be performed, let the efforts be successful or not, let the work be appreciated or not.”(कर्तव्य किया जाना चाहिए, प्रयास सफल हों न हों, काम की सराहना हो न हो।)- B.R. Ambedkar (बी.आर. अम्बेडकर)
Read More
Showing 2701 to 2705 of 3518 (704 Pages)